फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाली टूथपेस्ट और क्रीम बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा/सोनौली। कस्टम विभाग ने नेपाल निर्मित विभिन्न सामग्री लदी एक कार को चालक सहित रविवार की रात सेमरा चौराहा से पकड़ा है। चालक से पूछताछ के बाद अधिकारी अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों को सूचना मिली कि नेपाल से टूथपेस्ट और क्रीम की तस्करी कर एक कार के जरिए भारत में लाया जा रहा है। सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी के निर्देश पर निरीक्षक विवेक कुमार सिंह और शीतेष यादव सक्रिय हो गए। उन्हें एक कार आती हुई नजर आई। अधिकारियों ने कार का पीछा कर उसे सेमरा चौराहा पर पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर कार से नेपाल निर्मित 432 पीस टूथपेस्ट एवं 25,344 पत्ता क्रीम बरामद हुई। बरामद सामान की कीमत 1.40 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में चालक उस्मान मलिक निवासी मरजादपुर थाना परसामलिक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कस्टम अधिकारी सामान समेत वाहन को कार्यालय ले गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी ने बताया कि नेपाल निर्मित टूथपेस्ट एवं क्रीम तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें