फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी प्रमाणपत्र से नेपाली नागरिक ने खरीदी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। साहब! कुछ दिनों के लिए मैं वह घर से बाहर गई थी। इस दौरान एक नेपाली नागरिक पति को झांसे में लेकर घर की जमीन बैनामा करा लिया। घर पहुंचने पर मामले की भनक लगी तो तहसील में मैंने आपत्ति लगा दी। इसके बाद आरोपी नेपाली नागरिक जानमाल की धमकी देने लगा। हालांकि मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज ली है।
विज्ञापन

यह शिकायत शहर के महाशय वार्ड निवासी सीमा देवी ने शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में की। एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता सीमा देवी ने बताया कि शहर के महाशय वार्ड स्थित आराजी नंबर 264 में रकवा 0.740 हेक्टेयर में से 0.010 हेक्टेयर करीब ढाई डिसमिल भूमि 7 फरवरी 2024 को बैनामा कराई थी। कुछ दिन बाद उक्त जमीन को पति आशुतोष ने नाम करा लिया। कुछ दिनों मैं घर बाहर रही। इसी दौरान नेपाल के लुंबनी प्रदेश के नवलपरासी निवासी एक व्यक्ति ने पति को झांसे में लेकर कूटरचित भारतीय पहचान पत्र के सहारे उक्त जमीन बैनामा करा ली।
एक अन्य फरियादी मिठौरा निवासी मदन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी रोड से सटे उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के बाद टीनशेड डाल लिया है। निर्माण कार्य रोकने के दौरान लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं सुन रहे हैं। बैठवलिया निवासी मीना देवी, राजमती देवी, रबड़ी देवी ने बताया कि गाटा संख्या .805 उनकी पैतृक भूमि है। उक्त भूमि पर पहले बगीचा था। जिस पर एक शख्स अवैध तरीके से कब्जा कर झोपड़ी डाल लिया है। जब पता चला कि उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। तो उन्होंने चकबंदी ऑफिस में शिकायत की।
विज्ञापन

उसके बाद भूमि की पैमाइश कानूगो ने की तब पता चला कि उनकी जमीन उक्त शख्स को दे दी गई है। बची हुई जमीन पर भी उन्हें काबिज नहीं होने दिया जा रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस अवसर पर एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल,एडीओ पंचायत विनय कुमार पांडेय, संतोष व अन्य मौजूद रहे।
104 में से 23 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण : जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से 104 फरियादी पहुंचे। इस दौरान एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष 81 मामलों के लिए जिम्मेदारों को मौके पर तत्काल पहुंच गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें