वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर की कार्रवाई
आरोपी के पास से नेपाली रकम भी हुई बरामद अमडी
निचलौल। नेपाल बॉर्डर के करीब अमडी पुल के पास से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को 928 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। रामद गांजा जब्त कर पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में पुलिस टीम झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित अमडी पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सीमावर्ती इलाके में एक नेपाली युवक बाइक से घूम रहा है। उसके पास अवैध सामान होने की आशंका है। नेपाली युवक मिश्रवलिया के रास्ते अमडी पुल के तरफ ही आने वाला ही है। पुलिस टीम रास्ते की घेराबंदी कर युवक को आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच बाइक से एक संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिया। रोकने का प्रयास किया गया तो युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने युवक का पीछा कर उसे रफ्तार कर लिया।
टीम ने गिरफ्तार युवक की तलाशी ली तो युवक के पास से कुल 928 ग्राम गांजा और 2500 नेपाली रुपए बरामद हुए। युवक ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम आयुष थापा (23) ओमलाल थापा निवासी शंकर नगर थाना योगी कुटी जिला रूपनदेही, नेपाल बताया।