फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर 114 नए बॉर्डर आउट सीमा पोस्ट बनाएगा नेपाल

Fri, 20 Dec 2019 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, सोनौली (महराजगंज)।
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर 114 बॉर्डर आउट पोस्ट बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी नेपाल के सूचना और संचार मंत्री गोकुल बासकोटा ने पत्रकारों को काठमांडू में दी। नेपाल सरकार इसके पहले भारत नेपाल सीमा पर 107 बीओपी की स्थापन कर चुकी है। इस तरह से बीओपी की कुल संख्या 221 हो जाएगी। नेपाल सरकार का तर्क है कि इन बीओपी के खुलने से सीमा पर अपराध और तस्करी पर नियंत्रण होगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लिपुलेक, काला पानी को भारत ने जब से नए मानचित्र में स्थान दिया है तब से नेपाल में भारत विरोधी गतिविधि बढ़ गई हैं, क्योंकि नेपाल इन जगहों को अपना भू भाग मानता है। नेपाल सरकार द्वारा एक साथ 114 बीओपी स्थापना की घोषणा को भारत पर दबाव देने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें