फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: तिनाउ और दानव नदी उफनाई, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश

Wed, 26 Jul 2023 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास के गांव के लोगों से अपील किया है कि वह सतर्क रहें और परिवार के सदस्यों को नदी के आसपास न जाने दें। उन्होंने यह भी कहा है कि नदी के आसपास रहने वाले गांव के साथ-साथ नदियों के जलस्तर की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
नेपाल: तिनाउ और दानव नदी उफनाई, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के रूपनदेही और नवलपरासी के साथ पाल्पा, प्यूथन और आसपास के स्थानों में बीते दो दिनों से भारी वर्षा हो रही है। इसके कारण तिनऊ और पश्चिमी राप्ती नदियां उफान पर है। नेपाल के जल एवं मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार सुबह 6:15 बजे जारी सूचना के मुताबिक, बुटबल में टीनाउ नदी बाढ़ माप केंद्र का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए टीनाउ नदी के तटीय इलाकों और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


नवलपरासी के देउराली और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हुई है। इसके कारण विनयी समेत छोटी नदियों का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। नेपाल के जल एवं मौसम विज्ञान विभाग ने नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले और यात्रा पर जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।

दानव और तिनाउ नदियों में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के कारण जिला प्रशासन रूपनदेही ने नदियों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। बताया गया है कि नेपाल का तिनाव नदी जो भारत में आकर गंडकी का रूप धारण कर लेती है। वह इस समय नेपाल के रूपनदेही जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल में बारिश से खतरा: दो दिन में दो मीटर बढ़ सकती है राप्ती, जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका

विज्ञापन

जिला प्रशासन कार्यालय, रूपनदेही के सहायक प्रमुख जिल्लाधिकारी रामचंद्र आर्यल ने बताया कि तिनाउ नदी का जलस्तर 5 मिलीमीटर को पार कर 9 मिलीमीटर पर पहुंच गया है। जिससे नदियों से सटे गांव के आसपास खतरे की संभावना अधिक बढ़ गई है।

जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास के गांव के लोगों से अपील किया है कि वह सतर्क रहें और परिवार के सदस्यों को नदी के आसपास न जाने दें। उन्होंने यह भी कहा है कि नदी के आसपास रहने वाले गांव के साथ-साथ नदियों के जलस्तर की निगरानी कराई जा रही है। अगर कहीं किसी को बाढ़ की संभावना दिखे तो नजदीक की पुलिस तथा जिला प्रशासन को सूचित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें