फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: नेपाल निवासी राजू को 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा, सात साल पहले मिली थी 269.85 ग्राम स्मैक

Wed, 21 Sep 2022 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

तत्कालीन उप निरीक्षक ओमकारनाथ 25 नवंबर 2015 को क्षेत्र की देखभाल के लिए फरेंदी तिवारी गांव की तरफ जा रहे थे। भारत-नेपाल बार्डर के पास पुलिस वालों को देखकर एक व्यक्ति पीछे मुड़कर भागना चाहा, जिसे घेरकर पकड़ा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज में करीब सात साल पहले स्मैक की बरामदगी में गिरफ्तार नेपाल के नागरिक राजू खड़का क्षेत्री को अदालत ने दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कमलेश्वर पांडेय की अदालत ने एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार तत्कालीन उप निरीक्षक ओमकारनाथ 25 नवंबर 2015 को क्षेत्र की देखभाल के लिए फरेंदी तिवारी गांव की तरफ जा रहे थे। भारत-नेपाल बार्डर के पास पुलिस वालों को देखकर एक व्यक्ति पीछे मुड़कर भागना चाहा, जिसे घेरकर पकड़ा गया।

उसने अपना नाम राजू खड़का क्षेत्री निवासी ग्राम शंकर नगर, जई. कुटी, लुंबनी, थाना बुटबल, जनपद रूपनदेही (नेपाल राष्ट्र) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 269.85 ग्राम स्मैक मिली। विवेचना के बाद न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया। विशेष लोक अभियोजक राघवेंद्र उपाध्याय ने गवाही कराकर सजा की मांग की। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें