फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रसोईघर को बना रखा था गोदाम, 11 लाख कीमत के कपड़े बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाए गए कपड़े नेपाल पुलिस ने बरामद की है। बरामद कपड़ों की कीमत 11 लाख 68 हजार रुपये बताई जा रही है। कस्टम चोरी के आरोप में माल जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

नवलपरासी ज़िला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि सुस्ता गांवपालिका-1 रुपौलिया निवासी महेंद्र चौधरी के रसोईघर में अवैध कपड़ों को गोदाम बनाकर छिपाया गया था। सूचना के आधार पर लुंबिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय और इलाका पुलिस कार्यालय बेलाटारी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो कपड़ों का जखीरा बरामद हुआ। बरामद कपड़ों में कुर्ता-सलवार 176 पीस, लुंगी 100 सौ पीस, साड़ी 89 पीस, पुरुष शेरवानी कुर्ता 32 पीस, लेडीज टी-शर्ट 18 पीस, सूती कपड़ा 14 मीटर है। अग्रिम कार्रवाई के लिए महेशपुर कस्टम (भंसार) कार्यालय को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें