फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी नागरिक रखने के आरोप में तीन नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरी नागरिकता रखने के आरोप में तीन नेपाली गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली। सोनौली के रास्ते भारत से नेपाल जा रहे तीन नेपाली नागरिकों को भारत और नेपाल दोनों देशों की नागरिक रखने के आरोप में आब्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया है, जिसमे दो मां-बेटा बताए जा रहे हैं, जबकि एक यवक भारत की एक बड़ी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार की दोपहर आब्रजन अधिकारी भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगो की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक महिला अपने नाबालिक पुत्र के साथ भारत का पासपोर्ट लेकर आब्रजन कार्यालय पहुंची। जांच में नेपाल और भारत दोनों के पहचान पत्र उनके पास मिले। इस पर दोनों को अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आब्रजन अधिकारियों ने बताया कि ममता न्योपने खत्री पत्नी लाल बहादुर बुटवल नेपाल की नागरिक है, जबकि पुत्र का नाम पासपोर्ट पर अखिलेश शर्मा पुत्र नारायण शर्मा निवासी गुड़गांव है। इसी तरह सुदीप लामा निवासी लुमदुक नेपाल के पास से शिमला से काठमांडू, भारत से नेपाल जाने के क्रम में दोनों देश के पहचान पत्र, आधार निर्वाचन, पैन बरामद किया गया है। दोहरी नागरिक के साथ पकड़े गए तीनों लोगों को आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि भारत और नेपाल दोहरी नागरिकता रखने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ आब्रजन अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें