फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुलजार हुआ नेपाल, व्यापारी भी तैयार

Wed, 01 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नववर्ष पर नेपाल के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं। भारतीय युवाओं की टोली नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंच रही है। साथ ही लुंबिनी पाल्पा और सीमावर्ती नगर भैरहवा में नेपाल के कारोबारियों ने विशेष आयोजन किया है। सोनौली सीमा पर भीड़भाड़ को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर लिया है। संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नए साल पर नेपाल जाने के लिए सोनौली में लोगों का रेला लगा रहा। यहां दिन भर पिकनिक मनाने के लिए लोगों को लुंबिनी और भैरहवा जाने के लिए देखा गया। युवा जहां पाल्पा के निकट वादियों में पिकनिक मनाने और केबल कार में व्यस्त रहे। कुछ युवा और छोटे-छोटे बच्चे बड़ी संख्या में लुंबिनी पिकनिक मनाने पहुंचे। नए वर्ष को यादगार बनाने के लिए भारतीय युवाओं का सबसे बड़ा जत्था मंगलवार को नेपाल रवाना हुआ।
नेपाल भंसार से जुड़े लोगों का कहना है कि तीन बजे तक करीब एक हजार लोगों ने नेपाल में प्रवेश किया। वहीं इतने ही समय तक मेंं 455 कार एवं बाइक काठमांडो पोखरा और लुंबिनी तक के लिए भंसार किए गए हैं। नेपाल, प्रकृति के नजारे और पहाड़ों के बीच यादगार पलों को लेकर भारतीय युवाओं को नेपाल लगातार आकर्षित करता रहा है, इन्हीं को अपने जीवन में यादगार बनाने के लिए भारतीय युवा और अन्य भारतीय पर्यटक नेपाल के मनोरम संसार में भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। नेपाल भंसार के अनुसार, बीते 29 और 30 के बाद मंगलवार 31 दिसंबर को 3 बजे तक 455 वाहनों की रिकॉर्ड बुकिंग की गई। इस दौरान भारत से करीब 2700 लोगों ने नेपाल में प्रवेश किया, जिसमें सबसे अधिक संख्या युवा वर्ग की है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें