फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल चुनाव : रूपनदेही में 66 व नवलपरासी में 46 फीसदी मतदान

विज्ञापन
नेपाल में चुनाव का विरोध कर रहे लोगों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नेपाल चुनाव : रूपनदेही में 66 व नवलपरासी में 46 फीसदी मतदान
विज्ञापन

महराजगंज। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में रविवार को हुए प्रतिनिधि सभा व प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों के लिए मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रूपनदेही में जहां 66 फीसदी मतदान हुआ वहीं, नवलपरासी में 46 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कहीं मतपेटी तोड़ने की घटना हुई तो कहीं उपद्रवियों ने माहौल को अशांत करने का प्रयास किया। मतदान के दौरान देश भर के कुछ मतदान केंद्रों पर झड़पें हुईं। मतदान के दौरान 25 जगहों पर फायरिंग हुई जिससे 42 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय रूपनदेही के प्रमुख अयोध्या भंडारी ने बताया कि 66 प्रतिशत मतदान हो चुका है और अंतिम विवरण एक घंटे के भीतर उपलब्ध होगा। नवलपरासी जिले में 46 फीसदी मतदान हो चुका है। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र पर जरूरत के मुताबिक इंतजाम किया है।
59 कैदियों ने किया मतदान
नेपाल रूपनदेही भैरहवा जिला कारागार के 59 बंदियों ने मतदान किया। रविवार को 455 बंदियों में से 59 बंदियों ने मतदान किया है। मतदान अधिकारी गंगा प्रसाद अधिकारी ने बताया कि जेल में मतदान के लिए व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शामिल बंदियों को वोट डालने का मौका दिया गया।
गृहमंत्री बालकृष्ण खाड़ ने किया मतदान
गृहमंत्री बालकृष्ण खाड़ ने रविवार सुबह भैरहवा में मतदान किया। उन्होंने कहा कि देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। मतदान में मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी हो रही है। सीपीएन-यूएमएल के उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद पौडेल ने सुबह 10:30 बजे मतदान किया।
माकपा के कार्यकर्ता गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने चुनाव विरोधी गतिविधियों के लिए काठमांडू के मैतीघर से सीपीएन बहुसंख्यक माकपा के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर जब देश भर में मतदान चल रहा था, तब माकपा बहुमत के कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनाव बहिष्कार की मांग को लेकर मैतीघर में प्रदर्शन करने की कोशिश की।
बैलेट बॉक्स जलाने के बाद चितवन में हवाई फायरिंग
नेत्र विक्रम चंद बिप्लव के नेतृत्व में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकताओं ने चितवन में मतपेटियों को जलाने के बाद उपद्रवियों को हटाने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं। चितवन विधानसभा क्षेत्र नंबर एक में बिप्लव गुट द्वारा मतपेटी जलाने के बाद पुलिस ने हवा में फायरिंग की। रविवार सुबह करीब दस बजे राप्ती नगर पालिका-8 स्थित ब्रह्मस्थान नेशनल बेसिक स्कूल के बी मतदान केंद्र पर बिप्लवा के नेतृत्व वाले सीपीएन कार्यकर्ताओं ने मतपेटियों में आग लगा दी। चितवन के डीएसपी सूदन आचार्य ने बताया कि ‘बी’ मतदान केंद्र की चार मतपेटियों में से एक को जला दिया। मतपत्र नहीं जला है। करीब 45 मिनट तक रुका मतदान फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

देवचुली में मतपेटिका में आगजनी
सोनौली। नवलपरासी पूर्व के देवचूली नगर पालिका-4 झंकरे के एक मतदान केंद्र में एक युवक द्वारा मतपेटी में आग लगा दी गई। पुलिस ने आगजनी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुख्य जिला अधिकारी सुमन घिमिरे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नारायण भंडारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें