फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, नौ लोगों की मौके पर ही चली गई थी जान

Tue, 05 Jul 2022 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी,

सार

बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Nepal bus accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के रामेछाप के लुभुघाट में बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य ने धुलीखेल अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला पुलिस कार्यालय कावरे के डीएसपी हरि खातीवाड़ा ने बताया कि 24 में से चार की मौत धुलीखेल अस्पताल में हुई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सूनापति ग्राम नगर पालिका-5 निवासी खडका बहादुर बीके व दो अन्य पुरुष व एक महिला के रूप में हुई है। घायलों में से 20 का धुलीखेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाले और घायल सभी नेपाली नागरिक हैं। 

विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय रमेछाप प्रमुख राजकुमार थिंग के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को काठमांडू ले जाया गया है। मृतकों की पहचान कावरे के रोशी गांव निवासी समृता तमांग, थुला तमांग, खड़क विक, कमला तमांग, कांची माया, संजू, अलीमगर और सुदीप गजमेर के रूप में हुई है। अन्य दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें