फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेपाल सीमा की हर हलचल पर रखी जा रही नजर’

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के नोडल अधिकारी डीआईजी चंद्रप्रकाश ने नेपाल सीमा का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली/ठूठीबारी।(महराजगंज)। जिले में पुलिस के नोडल अधिकारी और डीआईजी पीटीएस उन्नाव चंद्र प्रकाश शुक्रवार को एसपी रोहित सिंह सजवान संग नेपाल सीमा का निरीक्षण किया।
सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर जरूरी जानकारी ली। एसएसबी के अफसरों से मिलकर सुरक्षा के विभिन्न पहलुआें पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर भारत नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट जारी है। सीमा पर 24 घंटे पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक हलचल पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नौतनवां रणविजय सिंह सहित कई अधिकारी एवं खुफिया विभाग के लोग मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने ठूठीबारी कोतवाली पहुंचकर भी कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बकरीद पर घर में ही नमाज पढ़ें। सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें