फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एएनपीआर प्रणाली सिस्टम से नेपाल और भारतीय गाड़ी की होगी पहचान

Wed, 12 Jun 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भैरहवा। रूपनदेही जिले के भैरहवा में स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) प्रणाली लगाया गया है। यह सिस्टम सिद्धार्थनगर नगर पालिका ने भैरहवा के मुख्य चौराहा देवकोटा चौक पर लगाया है। जहां से भारतीय गाड़ियां भी नेपाल के लिए इसी चौराहे से हो कर गुजरती हैं।
विज्ञापन

नगर प्रमुख इश्तियाक अहमद खान ने बताया कि सिद्धार्थ राजमार्ग खंड अंतर्गत देवकोटा चौक से गुजरने वाले वाहनों सहित सड़क पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से एएनपीआर सिस्टम लगाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस चौराहे पर यह सिस्टम लगाया गया है। उस चौराहे से भारत से सोनौली बॉर्डर होकर नेपाल जाने वाली गाड़ियां ज्यादातर इसी चौराहे से होकर गुजरेंगी। उन्होंने कहा कि हम शहर में विकास के साथ-साथ शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर भी सजग हैं। एएनपीआर सिस्टम लगाने से चोरी की गाड़ी अवांछनीय गतिविधियों में शामिल वाहनों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
कनेक्टेड सिस्टम कैमरे के जरिए वाहन की नंबर प्लेट को पहचानता है और चलती गाड़ी का रंग, फोटो और वीडियो डेटा सर्वर पर सेव करता है। जिस सड़क पर यह सिस्टम लगा है, उस सड़क पर चलने वाले वाहनों की पहचान करना आसान हो जाएगा। नगर पालिका की उप प्रमुख उमा अधिकारी ने कहा कि माना जा रहा है कि सिस्टम के जुड़ने से सड़क पर होने वाली किसी भी घटना, चोरी की गाड़ी की जांच करना आसान हो जाएगा। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनक थापा ने बताया कि सिद्धार्थनगर बाजार क्षेत्र है, इसलिए यातायात सहित दुर्घटनाओं को कम करने और शांति और सुरक्षा की दृष्टि से यह प्रणाली महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें