फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धन्यवाद यात्रा निकालकर मतदाताओं का आभार प्रकट किया

Wed, 12 Jun 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित सफलता से अभिभूत गठबंधन के हारे उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने क्षेत्रों में धन्यवाद यात्रा निकालकर मतदाताओं का आभार प्रकट किया। महराजगंज लोकसभा सीट से गठबंधन से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी चुनाव लड़े थे। वे करीब 34 हजार वोटों से हार गए हैं लेकिन पिछले दो दशकों के लोकसभा चुनाव का रिजल्ट देखें तो इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को रेकार्ड वोट हासिल हुआ है। करीब साढ़े पांच लाख वोट पाकर हारने वाले वीरेंद्र चौधरी मंगलवार को पूरे लोकसभा क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा के जरिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आप सभी का आशीर्वाद है जो मुझे जीत के करीब तक पहुंचाया। वे पांच दिवसीय धन्यवाद यात्रा की शुरुआत फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के झुनुवा, चंदन पुर, बेलसड़, रामपुर से की। यहां आयोजित सभाओं में कहा कि आपने हमें विजयी बनाया है,अंकगणित के खेल में मैं हार गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष शरद सिंह, प्रभारी सचिव अमर पासवान, विजय सिंह, विधि नारायण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सपा, राजू दूबे, अनुराग राय, डॉ. अजय चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें