फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बृजमनगंज और ग्रामसभा करूआवल चौराहा में चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में सड़क, बिजली, आवास, नाली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लोगों ने बताया। केंद्रीय मंत्री ने चौपाल में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उन्हें हल करना ही सच्ची जनसेवा है।चौपाल में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, चेयरमैन राकेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव और जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें