रेलवे ट्रैक पार करते समय आनंदनगर रेलवे स्टेशन के करीब हुआ हादसा
फरेंदा। गोरखपुर-आनंदनगर से नौतनवां जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 100 से अधिक भेड़ की मौत हो गई। वहीं करीब छह से अधिक भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कैम्पियरगंज स्वास्थ्य विभाग की टीम घायल भेड़ की इलाज में जुट गए।
गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन करीब 12 बजे नौतनवां के चली थी कि आनंदनगर के एलबीएस पीजी कॉलेज के समीप पहुंची थी कि अचानक भे़ड़ों का झुंड आ गया। भेड़ों के झुंड को देखकर ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग किया लेकिन तब तक करीब 150 भेड़ ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में करीब 100 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस व रेल विभाग के कर्मचारी घायलों के इलाज में जुट गए। स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना के बाद ट्रेन निर्धारित समय से चली गई।
कोहरा बन रहा हादसे का सबब
खराब मौसम के कारण ट्रेन से जानवरों के साथ हो रहे हादसा में बढ़ोतरी हो गई। अभी एक सप्ताह पूर्व बरगदवा रामसहाय गांव के पास नौतनवां से आनंदनगर आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर करीब 12 गाय की मौत हो गई थी और तीन गाय घायल हो गई थीं। छुटटा पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी के साथ उनके रखरखाव की समुचित व्यवस्था होने के बाद भी पशुओं का खुलेआम घूमना घटना का कारण बन रहा है। पशुओं का गोसदन भेजने की व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है। घटना के बाद भी जिम्मेदार अपने जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे है। रेल पटरी पर हो रही आए दिन दुर्घटना किसी दिन बड़े हादसा का कारण न बन जाए।