फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनसीईआरटी की डुप्लीकेसी पर निगरानी, निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मुद्रकों की किताबों को जनपद में दी गई मंजूरी
विज्ञापन

278 स्कूलों में पंजीकृत हैं 1.17 लाख विद्यार्थी, जारी है प्रवेश
महराजगंज। यूपी बोर्ड के निजी स्कूलों की महंगी और मनमाने प्रकाशकों की किताबें लागू किए जाने की गतिविधि अब नहीं हो सकेगी। शासन के निर्देश पर अब हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के लिए सिर्फ तीन मुद्रकों को मंजूरी दी गई है। माध्यमिक स्कूलों में अब सिर्फ इन्हीं मुद्रकों की पुस्तक हीं चलेंगी। इसके लिए डीआईओएस स्तर से पत्र जारी कर दिया गया है।
जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन है जिसमें पिछले सत्र तक 1.17 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण था जो इस बार और बढ़ने वाला हैं। विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि निर्धारित प्रकाशकों के अलावा अन्य किताबें मिलने पर संबंधित विद्यालयों पर कार्रवाई होगी। राजकीय माध्यमिक बरवांराजा के वरिष्ठ प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करने और स्कूल संचालकों की मनमानी रोकने के लिए इस बार एनसीईआरटी के कड़े नियम लागू किए गए हैं। शासन की तरफ से चयनित प्रकाशकों की पुस्तकें ही बाजार में बिकेंगी और इन्हीं से पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

500 से अधिक नामांकित तो लगेगा मेला
राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि जारी निर्देश के मुताबिक जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक हैं, वहां पुस्तक मेलों का आयोजन कर अधिकृत किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। हाईस्कूल स्तर पर कक्षा 9 और 10 की अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान सहित प्रमुख विषयों तथा इंटरमीडिएट स्तर पर कक्षा 11 और 12 की अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान समेत कुल 36 विषयों की 70 पाठ्यपुस्तकें लागू की गई हैं। इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषयों की 12 चयनित पुस्तकें भी सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में अनिवार्य रहेंगी।
विज्ञापन


इन्हें मिली मंजूरी
मे. पायनियर प्रिंटर्स एण्ड पब्लिशर्स, सिकंदरा (आगरा) - कक्षा 9 से 12 तक
मे. सिंघल एजेंसीज पब्लिशर्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स, बीएन वर्मा रोड (लखनऊ) - कक्षा 11
मे. पीताम्बरा बुक्स प्रा.लि., औद्योगिक क्षेत्र बिझौली (झांसी) - कक्षा 10
वर्जन
सभी माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य व बीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन मुद्रकों को अनुमति दी गई सिर्फ उनकी किताबें ही चलाई जाएं। बाजार में बिक्री पर निगरानी के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल प्रधानाध्यापकों की टीम गठित की गई है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें