फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति की सीख देती है एनसीसी : कर्नल

Thu, 22 May 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। एनसीसी देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्य पाल की सीख देती है, ताकि उसके कैडेट देश के एक बेहतर नागरिक बन सकें। यह बातें एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दूबे ने बृहस्पतिवार को एनसीसी के संयुक्त वार्षिक शिविर के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली सिसवा में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक शिविर के आठवें दिन कैडेटों के लिए रेडियो, टेलीफोन, आपदा प्रबंधन, फील्ड क्राफ्ट/बैटेल क्राफ्ट, नैतिक और प्रेरणा की कक्षाएं चलाई गई। कर्नल विशाल दुबे ने कैंप का निरीक्षण किया, जिसमें क्वार्टर गार्ड टीम ने उन्हें शस्त्रों से सलामी दी।
इसके बाद फ्लैग एरिया में मिट्टी में बनाए गए ऑपरेशन सिंदूर के चित्र पर व्याख्यान हुआ। सीओ की ब्रीफिंग के बाद कर्नल विशाल दुबे ने गोरखपुर ग्रुप की फायरिंग टीम की फायरिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद एओ लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने चयन प्रक्रिया का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएम छात्रवृति योजना के तहत चयनित तीन कैडेटों अमृता सिद्धार्थ, आस्था विश्वकर्मा और काजल सैनी को डिप्टी ग्रुप कमांडर विशाल दुबे ने चेक प्रदान कर सम्मानित किया। शाम को मानचित्र पढ़ने के साथ खजाने की खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अल्फा कंपनी, ब्रेबो कंपनी, चार्ली कंपनी, डेल्टा कंपनी बॉयज और गर्ल्स कैडेट्स की अलग-अलग टीमों ने प्रतिभाग किया और सभी ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
इस अवसर पर सूबेदार कदम सिंह, सूबेदार राठी, सूबेदार नंदलाल, सूबेदार केके सिंह, हवलदार राम बालक, हवलदार बिपिन त्रिपाठी, हवलदार महेश मीणा, हवलदार अनिल माने, सूबेदार धरेस सिंह माने, लेफ्टिनेंट संतोष, लेफ्टिनेंट सतीश, लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार, लेफ्टिनेंट सरबजीत, लेफ्टिनेंट विनीत, सीटीओ श्रेयां व जीसीआई अरुंधति यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें