फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क सुरक्षा को लेकर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की
विज्ञापन

फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने के लिए शनिवार को रैली निकाली। रैली की अगुवाई लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने की।
रैली की समाप्ति के बाद एनसीसी कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। वहीं रैली के दौरान वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। यातायात जागरूकता रैली कॉलेज से निकलकर विष्णु मंदिर, बस स्टैंड व आंबेडकर तिराहा से होकर गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि तेज रफ्तार वाहन न चलाएं। हमेशा सही दिशा में ही वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। इस दौरान पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट सूरज गुप्ता, पवन, आदित्य, आदर्श, आंचल, नेहा, खुशी शर्मा, काजल, लक्ष्मी व पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें