ठूठीबारी। नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा से तस्करी का सामान बरामद किया है। इसकी कीमत 44 लाख 96 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। गुलाब के फूल (तीन लाख रुपये), 2960 केजी खरबूज का बीज और 72 पैकेट पटाखा बरामद हुए हैं। दालें, गुड़ और एक नेपाली नंबर लगा पिकअप भी जब्त किया गया है। नवलपरासी जिले के डीएसपी मदन थापा ने बताया कि सामान महेशपुर कस्टम कार्यालय को सौंपा गया।