फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज आठ घंटे बाधित रहेगी नौतनवा नगर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। विद्युत उपकेंद्र नौतनवा पर पुराने एवं जर्जर पैनल को बदलने की वजह से आज पूरे नगर पालिका क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नौतनवा तहसील पर पुराने एवं जर्जर पैनल को बदलने का कार्य होना है। इसके कारण रविवार की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी तहसील फीडर, जनता चौक एवं जलकल फीडर की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले बिजली संबंधित सभी जरूरी कार्यों को निपटा विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें