फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया

Thu, 08 Feb 2024 06:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

महाराजगंज फरेंदा के अभिनव विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उदितपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने हेलमेट लगाने व सीट बेल्ट के फायदा की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरेंदा के अभिनव विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उदितपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने हेलमेट लगाने व सीट बेल्ट के फायदा की जानकारी दी।

विज्ञापन

 

राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने विद्यालय परिसर से निकलकर विभिन्न चौराहे से होते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। छात्र दो पहिया पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाएं साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किए।
 

कार्यक्रम अधिकारी पूनम सिंह ने कहा कि जिंदगी अनमोल है, बिना हेलमेट के बाइक चलाना खतरे से खाली नहीं है। इस दौरान माया यादव, रिशा, मोनी, खुशी, आकाश, दीपू, अमित व निशा आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें