फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट

Thu, 21 Feb 2019 12:46 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट (एंबुलेंस) चलाई जाएगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एंबुलेंस में डॉक्टर के साथ पूरी टीम मरीज की सूचना पर इलाज के लिए मौके पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन


 जिले के रतनपुर, बृजमनगंज और लक्ष्मीपुर ब्लॉक में यह सुविधा पहले शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। शासन स्तर से एक मोबाइल एंबुलेस जिले को प्राप्त हुई है। जो सदर सीएचसी परिसर में खड़ी है। उन्होंने बताया कि  जिले में दो नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट एंबुलेंस अभी और आनी है। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में एक एंबुलेंस के साथ फॉर्मासिस्ट, मेडिकल टेक्निशियन, स्टाफ नर्स और चालक आ गए हैं। दो और एंबुलेंस जिले में आएगी। सारे एंबुलेंस आने के बाद योजना के तहत मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी। उन्होंने बताया कि टीम फोन पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मरीज का इलाज शुरू कर देगी। मरीज हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती  कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें