फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 11 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

Wed, 06 Aug 2025 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और मदरसों में 11 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक से 19 वर्ष की आयु के 5.95 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई जाएगी। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में अंतर्विभागीय अधिकारियों की अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कृमि मुक्ति अभियान की सफलता के लिए सामुदायिक जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होगा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि 11 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम के बाद 14 अगस्त को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा, ताकि छूटे बच्चों को भी दवा दी जा सके। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कार्यक्रम के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और उनके समयबद्ध वितरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को संसाधनों को आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय सलाहकार शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के तहत 5.95 लाख बच्चों को कृमि नाशक दवा दी जाएगी। दवा का सेवन शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखरेख में होगा।

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधकों को बेहतर माइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश दिए। एनडीडी कार्यक्रम के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक ने समय पर रिपोर्टिंग की महत्ता पर जोर दिया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक डॉ. कमरुज्जमा लारी ने बताया कि कृमि के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि दवा खाली पेट नहीं खानी चाहिए। इस दौरान काउंसलर अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, पूजा सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, रंजू गुप्ता, सुनैना चौरसिया, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. अनिरुद्ध पांडे, सरोज सिंह, अभिजीत लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें