फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा

Mon, 18 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
बढ़ रहा है पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रहे लगातार बारिश से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बंधे के समीप बसे गांव के लोगों में दहशत है। नवलपरासी जिले के त्रिवेणी क्षेत्र में स्थित नारायणी नदी( गंडक नहर )में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बंधे के समीप बसे गांव के लोगों में दहशत है। नवलपरासी के प्रमुख जिलाधिकारी महादेव पंत ने बताया कि पहाड़ों पर दो दिन से हो रहे लगातार बारिश के कारण नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। गंडक नर्सही स्थित बी गैंप के ठोकर नंबर  6, 7, 8, 11 और 12 बंधे  कमजोर हैं। 
विज्ञापन

नरायणी नदी में एक बालक डूबा
 ठूठीबारी। नदी के रास्ते जंगल से लकड़ी लेकर आते समय एक बालक नदी में डूब  गया। नेपाल के नवलपरासी जिले के पकलिहवां गाविस वार्ड नंबर 5 बेलवानी निवासी संदीप बिन  (16) पकलिहवां के पास स्थित ठोकर नंबर 3 के पास नदी पार आते समय डूब गया। सूचना पर पहुंचे रामनगर प्रहरी चौकी इंचार्ज रिक्त बहादुर आले मगर व गांव के लोग नारायणी नदी में डूबे बालक की तलाश में जुट गए। लेकिन बालक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें