भूतल कस्टम चौकी सोनौली में तीन एजेंटों को सामान क्लियर कराने में उनके प्रणाली ठीक न होने के कारण काली सूची में डाल दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीमा शुल्क सोनौली कार्यालय से सामानों को भारत-नेपाल आयात-निर्यात के लिए क्लियर कराने वाले तीन एजेंटों को उपायुक्त ने काली सूची में डाला है। यह नोटिस जारी किया गया है कि यह तीनों एजेंट अग्रिम आदेश तक भूमि सीमा शुल्क स्टेशन के सोनौली कार्यालय परिसर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे।
जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल की सोनौली सीमा के भूतल कस्टम चौकी सोनौली में तीन एजेंटों को सामान क्लियर कराने में उनके प्रणाली ठीक न होने के कारण काली सूची में डाल दिया गया है। यह कहा गया है कि यह तीनों एजेंट अग्रिम आदेश तक इस कस्टम परिसर में नहीं प्रवेश करेंगे कस्टम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जो नोटिस चस्पा किया गया है। उनमें सुरेंद्र शर्मा (जी कार्ड धारक), सूर्य प्रकाश शाही एच कार्ड धारक, व विजय कुमार साहनी (एच कार्ड धारक ) का नाम शामिल है। तीनों को सीमा शुल्क (निवारक) मंडल नौतनवा के उपायुक्त रमाकांत तिवारी ने काली सूची में डाल दिया है, और यह भी कहा है कि अग्रिम आदेश तक यह तीनों एजेंट भूतल चौकी सोनौली कार्यालय परिसर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे।