फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिहार के युवक को छेड़खानी के आरोप में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे में एक किशोरी से छेड़खानी करने के आरोप में बिहार के एक युवक को नौतनवां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नौतनवां थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक व्यक्ति चाट की दुकान लगाता है। वहीं कुछ दूरी पर बिहार के समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक नौतनवा कस्बे में पंचर बनाता है। पंचर बनाने वाला युवक दूसरे समुदाय का है। चाट बनाने वाले दुकानदार के किशोरी बेटी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पंचर बनाने वाले युवक के खिलाफ किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी करने तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें