फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी तरीके से भूमि की खतौनी में दर्ज करा लिया नाम

Wed, 04 Jun 2025 04:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा परसा स्थित एक भूमि के मामले में बिना कोई कागजी प्रक्रिया का अनुपालन किए फर्जीवाड़ा कर सीधे उसकी मूल खतौनी में नाम दर्ज करा लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित जीत बहादुर की ओर से मिले शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए तहसील अधिकारी हरकत में आ गए हैं। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच तहसीलदार को सौंपते हुए जल्द आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जीत बहादुर का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2016 में अपनी मां के नाम पर 1.75 एकड़ भूमि एक व्यक्ति से खरीदकर बैनामा कराया था, जिस पर एक व्यक्ति ने भूमि को अपना बताकर आपत्ति दर्ज कराई थी। बाद में जालसाजी कर उसने भूमि की मूल खतौनी में फर्जी तरीके से अपना नाम भी अंकित करा लिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने भूमि के दस्तावेज में उक्त व्यक्ति का नाम अंकित करने के आदेश की छानबीन कराई तो पत्रावली अभिलेख में कहीं भी ऐसा कोई आदेश दर्ज ही नहीं मिला। इसके बाद उसने एसडीएम को पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया और इसकी विधिक जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि फर्जी तरीके से सीधे भूमि की खतौनी में किसी व्यक्ति का नाम अंकित हो जाना गंभीर तथा जांच का विषय है। तहसीलदार नौतनवा को पूरे मामले की जांच करते हुए सुस्पष्ट आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार की जांच आख्या के उपरांत सत्यता के आधार पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें