फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली नगर कीर्तन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सिख संगत की ओर से कस्बे में भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में केसरिया वस्त्र, सिर पर नीला दस्तार बांधे हुए हाथों में तलवार लेकर नंगे पांव चल रहे पंज प्यारे एवं रथ पर सजाई गई गुरु ग्रंथ साहिब की प्रमुख झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
वहीं महिलाओं की टोली ने गुरबाणी का पाठ व शबद कीर्तन कर पूरे नगर को भक्तिमय कर दिया। युवाओं के हैरतअंगेज करतबों को देख लोग चकित रह गए। गुरुद्वारा से निकली कीर्तन यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर बनैलिया मंदिर चौराहा होते हुए बाईपास पर स्थित धन-धन बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मत्था टेक सुख-समृद्धि बने रहने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें