फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 महिलाओं को सिलाई क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा नाबार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
90 महिलाओं को सिलाई क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा नाबार्ड
विज्ञापन

पनियरा ब्लॉक के वनटांगिया गांव बरहवा नर्सरी में चलेगा 15 दिवसीय प्रशिक्षण
30-30 के बैच में तीन चरणों में प्रशिक्षित की जाएंगी महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय कृषि एवं भूमि विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से पनियरा ब्लॉक की 90 महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। वनटांगिया गांव बरहवा नर्सरी में प्रत्येक चरण में 15 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करते हुए 30-30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन चरणों में सभी महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए उनकी आय बढ़ाने का कार्य होगा।
विज्ञापन

नाबार्ड की ओर से जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराते हुए विकास की दिशा में सार्थक पहल की जाती है। वनटांगिया क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता व उनके आर्थिक आय की बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत इस बार पनियरा ब्लॉक के बरहवा नर्सरी में बरहवा, गेहूंअना आदि गांवों की कुल 90 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर सिलाई-पढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोच यह है कि महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें न सिर्फ तकनीकी ज्ञान में पारंगत किया जाए बल्कि उन्हें रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जाएं। सिलाई का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कि वे स्थानीय स्तर पर कपड़े की सिलाई कर अपने आर्थिक आय को बढ़ाने का कार्य करें। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रविशंकर ने बताया कि महिलाओं को तकनीकी ज्ञान व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर सिलाई का प्रशिक्षण दिए जाने की योजना बनाई गई है। इससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी। इस संबंध में जिला विकास प्रबंधक ने कहा कि महिलाओं को परिषदीय अथवा कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्र-छात्राओं के ड्रेस को उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें