फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाचा का हत्यारोपी भतीजा दोस्त के साथ गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की मौत का बदला लेने के लिए भतीजे ने चाचा को गाड़ी से कूचल कर मार डाला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवा पुलिस ने गाड़ी से कुचलकर एक शख्स को मौत की घाट उतारने के मामले का रविवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार भतीजे ने चाचा को गाड़ी से कुचल का मारा डाला। उसने चार वर्ष पहले पिता की हुई मौत का बदला लेने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा था। आरोपी भतीजे को उसके दोस्त के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई क्ज्ञै दोपहर में नौतनवां थाना क्षेत्र के मुडिला गांव के पास पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार मकोधर यादव निवासी पैसिया बाबू की मौत हो गई थी। मामले में छानबीन की गई तो पता चला कि मकोधर यादव की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि साजिश के तहत पिकअप से रौंद कर की गई है। उक्त मामले में पुलिस ननै चार आरोपी प्रदीप कुमार यादव, किशोर सिंह, शुभम सिंह निवासी पैसिया बाबू थाना नौतनवां और सोहन निवासी गजरहा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो आरोपी प्रदीप कुमार यादव और सोहन को छपवा बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार यादव ने पूछताछ में बताया कि चार वर्ष पहले चाचा मकोधर यादव ने उसके पिता को टोना टोटका कराया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत का बदला लेने के लिए दोस्त शुभम उर्फ अश्विन सिंह, सोहन सहानी से चर्चा कर चाचा मकोधर की हत्या करने की साजिश रची। उसके बाद 19 मई को साजिश के तहत नौतनवां सामान की खरीदारी करने के लिए साइकिल से निकले चाचा को मुडिला गांव के निकट सुनसान जगह पाकर पीछे से टक्कर मार दी। मकोधर की मौके पर मौत हो गई। उसके बाद पिकअप लेकर भाग निकले। गिरफ्तार आरोपी भतीजे प्रदीप कुमार यादव और उसके दोस्त सोहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें