फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी भुगतान के मामले में फर्म संचालक पर केस दर्ज

Mon, 22 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर विकास खंड क्षेत्र के तरकुलवा गांव में पोखरी खुदाई के नाम पर 38 लाख रुपये का फर्जी भुगतान करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर आरोपी फर्म संचालक पर धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
खंड विकास अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर कुशवाहा ने पुलिस से बताया है कि तरकुलवा गांव में वित्तीय वर्ष 2019-20 में सौरहा पोखरी की खुदाई के नाम पर फर्जी तरीके से 17,70,860 रुपये मजदूरी व 20 लाख रुपये की फर्जी भुगतान के मामले की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। जांच टीम ने 17 फरवरी 2023 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने रिपोर्ट में बताया कि फर्म मेसर्स अमन ट्रेंडिंग कंपनी के नाम से एक अगस्त 2023 के 10 बिल पर 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि वर्क आईडी और एफटीओ नंबर मेसर्स अंकित इंटरप्राइजेज सुशीला वार्ड नंबर 9 सुबास नगर के जीएसटी नंबर पर भुगतान दिखाई दे रहा है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि आरोपी मेसर्स अंकित इंटरप्राइजेज के संचालक पर धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें