सविता हत्याकांड : दो आरोपी गिरफ्तार
कब्र से शव निकलवाकर पुलिस ने कराया था पोस्टमार्टम, दो आरोपी पहले से हैं जेल में
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/पुरंदरपुर। ग्राम पंचायत बरगदवा हरैया निवासी सविता की हत्या में सहयोग करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को पकड़कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरगदवा हरैया निवासी सविता (18) की हत्या कर शव को बेतौहा घाट के रोहिन नदी के किनारे दफना दिया था। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया। मां कमलावती ने तहरीर देकर रामदेव ,किसमाती, कोइल व चिखुरी उर्फ रामू पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की शिकायत पर केस दर्ज कराया था। पुलिस नेे शनिवार सुबह 9 बजे मुखबिर की सूचना पर हत्याकांड के सहयोगी कोइल व चिखुरी उर्फ रामू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो हत्यारोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाल पुरंदरपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि सविता हत्या में दो सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, दो सहयोगी को शनिवार को पकड़ लिए गए।