बरगदवा। मंगलापुर गांव निवासी 15 वर्षीय आभा साहनी की गला घुटने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मंगलापुर गांव के मोहनापुर टोले पर 26 नवंबर को आभा साहनी की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को अपने ही खेत में दफना दिया था। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौैत की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया परिजन व एक अन्य से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। संवाद