फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने मारा था मुन्नीलाल को

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे ने मारा था मुन्नीलाल को
विज्ञापन

जायदाद के लिए कुल्हाड़ी से वारकर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। उदितपुर के भगवतनगर में शुक्रवार रात में खेत की रखवाली के दौरान मुन्नीलाल मौर्य (70) की धारदार हथियार से हुई हत्या का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मुन्नीलाल द्वारा वसीयतनामा तोड़ने की बात कहने से नाराज भतीजे ने कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि 15 जनवरी की रात में मुन्नीलाल मौर्य की खेत में रखवाली के दौरान कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृत शख्स के भाई हंसराज की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। विवेचना में वादी के बेटे निरंजन उर्फ गोलू का नाम प्रकाश में आया तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करना शुरू किया तो हत्या की बात खुलकर सामने आ गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक उसके बड़े पिता थे, जिनके कोई औलाद नहीं थी। अपने नाम की जायदाद हम तीनो भाइयों चुनमुन, धर्मेद्र व निरंजन को वसीयत कर दी थी। वह खुद बड़े भाई चुनमुन के साथ रहते थे। मुन्नीलाल हमेशा वसीयतनामा तोड़कर पूरी संपत्ति चुनमुन के नाम करने की बात कहते थे। इससे आरोपी नाराज था। शुक्रवार की रात में कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। बुधवार को आरोपी निरंजन को घुरहू के फर्निचर की दुकान के सामने गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून से सने कपड़े बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें