महराजगंज। सेंट जोसेफ स्कूल धनेवा धनेई में हिंदी साहित्य के उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। प्रशासिका लिली थॉमस सहित सभी शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। लिली थॉमस ने प्रेमचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी के लमही गांव में हुआ था। उन्होंने अपने बचपन में कई कठिनाइयों का सामना किया और गरीबी के बावजूद अपनी पढ़ाई को मैट्रिक तक पूरा किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा तीन से पांच तक हिंदी लेखन प्रतियोगिता में आर्यन कुमार कक्षा 5 ने प्रथम, ओजल सिंह कक्षा 4 ने द्वितीय और आतीफा खातून कक्षा 3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 और 7 की पोस्टर प्रतियोगिता में अतुल्या धामिया कक्षा 7 ने प्रथम, शाश्वत श्रीवास्तव कक्षा 6 ने द्वितीय और आकृति पटेल कक्षा 6 ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञापन प्रतियोगिता में श्रेया शर्मा कक्षा 7 प्रथम, आकांक्षा गुप्ता कक्षा 7 द्वितीय और मोनी यादव कक्षा 6 तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संवाद