पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर के मनोहर टोला निवासी रैना देवी ने गांव के ही चार लोगों पर गर्भवती बेटी को मारपीट कर गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, मंगलवार को गांव की लाली, गोलकी, संत कुमार की पत्नी व विकास चौहान ने उसकी गर्भवती पुत्री प्रियंका को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। मारपीट में उसके 12 साल के बेटे रवि को भी मारापीटा गया। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी लाली, गोलकी, विकास कुमार एवं संत कुमार की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद