फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्लीनिक में ‘मुन्ना भाई’... इलाज कराया तो बढ़ जाएगी बीमारी

Wed, 04 Dec 2024 12:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जगह-जगह डेंटल क्लीनिक खुल गए हैं। ज्यादातर बगैर पंजीकरण के क्लीनिक खोलकर बेरोक-टोक और बेखौफ होकर इलाज कर रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिनके पास कोई डिग्री भी नहीं है। डेंटल क्लीनिक पर इलाज करने वाला कोई डॉक्टर नहीं बल्कि ‘’मुन्ना भाई’’ है। ऐसे में अगर आप भी इनके चक्कर में फंसे तो दर्द दूर होगा या नहीं, यह तो तय नहीं है, लेकिन बीमारी जरूर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों एक महिला का दांत उखाड़ने में लापरवाही की गई, जिससे आंख की रोशनी चली गई ही। जांच में पता चला कि उसके पास कोई डिग्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में क्लीनिक को सील कर दिया। अलग-अलग क्षेत्र में गलियों में डेंटल क्लीनिक खुले हैं, जहां थोड़ी बहुत जानकारी रखने वाले ‘’मुन्ना भाई’’ इलाज करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। जब तक मामला बिगड़ता नहीं है, तब तक पोल भी नहीं खुलती है।
जानकारी के अनुसार, जिले में 33 पंजीकृत डेंटल क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा सभी डेंटल क्लीनिक अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। सबकुछ जानने के बाद भी विभाग की ओर से कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई हुई थी तो आनन-फानन में 33 का पंजीकरण हुआ था। इसके बाद फिर ‘’मुन्ना भाई’’ का धंधा आराम से चलने लगा। सूत्रों की मानें तो गोरखपुर या बड़े शहरों से नामचीन डॉक्टर के वहां काम करने वाले युवक यहां आकर अपना धंधा चमका रहे हैं। पनियरा, मुजुरी क्षेत्र में कई ऐसे कथित डॉक्टर हैं जो इंटर भी पास नहीं हैं। वह डेंटल क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। एक तो ऐसा युवक है जो डॉक्टर की गाड़ी चलाता था, यहां आकर अपना धंधा चमका लिया है। क्षेत्र के लोग उसे दांत वाले डॉक्टर साहब के नाम से जानते हैं।
सूत्रों की मानें तो फरेंदा, लक्ष्मीपुर, नौतनवा, ठूठीबारी, निचलौल, सिसवा, घुघली समेत अन्य क्षेत्रों में डेंटल क्लीनिक अवैध रूप से संचालित हैं। इसके गलत इलाज से पीड़ितों में ज्यादातर परेशान होने के बाद खामोश रहते हैं। अगर कोई शिकायत करता है तो पोल खुल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें