एक महीने तक चार घंटे मुंगलिन मार्ग बंद रहेगा
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल का मुख्य मुंगलिन-नारायणगढ़ मार्ग 20 दिसंबर से एक महीने के लिए चार घंटे प्रत्येक दिन बंद रहेगा। नेपाल सड़क विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़क बंद रहेगी, क्योंकि उस खंड में सिमलताल, कालीखोला, तुइनखोला और चिसेनजी नदी पुलों के निर्माण के लिए पहाड़ों को काटने का काम होगा। परियोजना के अनुसार कठिन भौगोलिक संरचना के कारण सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अप्रोच रोड और पुल बनाने के लिए वाहनों को रोका जा रहा है।
सड़क विभाग के महानिदेशक अर्जुनजंग थापा ने कहा कि मुश्किल पहाड़ियों को काटकर मुंगलिन से नारायणगढ़ जाने वाले खंड पर चार पुलों का निर्माण करने के कारण कुछ समय के लिए यातायात को रोकना मजबूरी है। इस मुख्य मार्ग पर सबसे ज्यादा भारतीय मालवाहक वाहन और पर्यटक बसे गुजरती हैं।