फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम : ठूठीबारी में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया।
विज्ञापन


फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविद्र कुमार सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर कोतवाली ठूठीबारी के प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें