फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम : एडीशनल एसपी ने कोल्हुई में किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एडीशनल एसपी सिद्धार्थ, सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा व कोल्हुई पुलिस के साथ कस्बे एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
एडीशनल एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोल्हुई एसआई राजीव सिंह, नागेंद्र, जयराम, आरक्षी अमित यादव, आशुतोष पांडेय, राजू यादव, हरी प्रताप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें