फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सांसद खेल स्पर्धा की तिथि घोषित, 20 से 25 तक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विधायक खेल स्पर्धा की तिथि तय होने के बाद सांसद खेल स्पर्धा के जिला स्तरीय आयोजन की तिथि तय कर दी गई है। जनपद स्तरीय खेल स्पर्धा 20 से 25 दिसम्बर तक छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा के तहत तीन वर्ग व 18 खेल स्पर्धाओं का आयोजन विकास खंड स्तर तक संपन्न कराया जा चुका है। अब जनपदीय स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागी शामिल होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 खेल स्पर्धाओं के कुल 54 प्रतिभागी शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में 12 विकास खंडों के 648 प्रतिभागियों को शामिल होना है। संख्या को देखते हुए पांच दिवसीय आयोजन की रूपरेखा को मंजूरी दे दी गई है। खेल स्पर्धा के जनपदीय नोडल को तय की गई तिथि के बारे में जानकारी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें