मौत की घटना के बाद दोनों परिवारों के लोग गमगीन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के डिंगुरी गांव के दो साधुओं की अयोध्या के पास परसा लकड़ मंडी मार्ग पर सड़क दुघर्टना में मौत के बाद गांव में सन्नाटा है। घटना की जानकारी के बाद मृतकों के घर पहुंचने वालों की आंखें भी नम हो गईं।
मृतक साधू अच्छेलाल की पोती खुशबू ने बताया कि बाबा अयोध्या के पास मखौड़ा धाम में परिक्रमा के लिए 23 अप्रैल को गए थे। बुधवार को सूचना मिली कि सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गई है। साधू के लड़के रामकेश ने फोन पर बताया कि बड़े भाई परशुराम व मां चिंता व गांव के अन्य लोग अयोध्या पहुंच गए हैं, जहां पर शव का अंतिम संस्कार करके लौटेंगे। वहीं फोन पर साधू अच्छेलाल की पत्नी चिंता देवी बताया कि अब मेरे बेटे की कैसे शादी होगी। बोल रहे थे कि छोटे बेटे रामकेश के विवाह के बाद ही भगवान के घर जाऊंगा, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अच्छेलाल के तीन बेटे में परशुराम, विनोद, और दो बेटियों में रिंकी, पूजा की शादी हो चुकी है।
वहीं दूसरे साधू मृतक रामभजन के तीन लड़के थे। पडोही, श्रीराम, सिरपत तीनों की मौत हो चुकी है। उनके घर पर ताला बंद था।