फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी ने युवाओं को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एसएसबी की ओर से पहल की गई है। शनिवार को श्यामकट गांव के पंचायत भवन में मोटर ड्राइविंग और बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ एसएसबी के उप कमांडेंट बृजेश कुमार रॉय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना समय की जरूरत है। युवा तकनीकी शिक्षा और हुनर हासिल कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूरा करने की अपील की।
सहायक कमांडेंट सोनौली सफवान एन. ने बताया कि 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 30 युवाओं को 15 दिवसीय मोटर ड्राइविंग और 30 युवक-युवतियों को 21 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को व्यावहारिक और तकनीकी कौशल से जोड़ना है। इससे उन्हें रोजगार पाने के साथ स्वरोजगार शुरू करने के अवसर भी मिल सकेंगे।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र के 60 युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
निचलौल। 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत धमऊर मटरा के पंचायत भवन में शनिवार को तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ ने इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत 30 युवाओं को 21 दिवसीय इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन और 30 युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी कौशल से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें