फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में माताओं-बहनों का विशेष स्थान

विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री के जन्मदीन पर विमल पांडेय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते केन्द
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार व पोषण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का आज जन्मदिन है और वो इस दिन को देश की माताओं, बहनों और बेटियों के बीच मना रहे हैं। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में माताओं एवं बहनों का विशेष स्थान है। इसीलिए आज वो स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार का शुभारंभ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज से दो अक्तूबर तक जिले के समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में महिला रोगों से संबंधित सभी चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 75 यूनिट रक्त लोगों ने दान किया।
विज्ञापन

रक्तदान करने वालों में विमल पांडेय, राघवेंद्र यादव, श्याम कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार को प्रमाणपत्र दिया गया। इसके अतिरिक्त पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गई। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थी में इंदु, रीना, सुनीता सहित पांच को आयुष्मान प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा है, अभियान के तहत उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शिविर में 11998 रोगियों की ओपीडी जांच की गई। इनमें पुरुष 3884 पुरुष और 8114 महिला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें