ठूठीबारी। दो बच्चों की मां एक युवक को लेकर फरार हो गई। युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक दो बच्चों की मां गांव के ही युवक से प्यार कर बैठी। आरोप है कि 16 मई की दोपहर करीब एक बजे उसके साथ फरार हो गई। परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संवाद