फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार: 18 साल पहले हुई थी शादी, थाने पहुंच बोला पति- उसे कई बार रंगे हाथ पकड़ा

Sun, 16 Jul 2023 05:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

12 जुलाई को रात करीब नौ बजे प्रेमी के संग मिलकर मेरी पत्नी ने मुझ पर अचानक हमला कर पिटाई शुरू कर दी। मेरा गला दबा दिया। जिससे मैं बुरी तरह चोटिल हो गया।
विज्ञापन
दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज स्थित ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि करीब 18 साल पहले शादी हुई थी। एक बेटी, एक बेटा है। शादी शुदा खुशहाल जीवन कट रहा था। इस बीच पत्नी के मायके से एक युवक आया तो पत्नी ने बताया कि वह मेरा भाई लगता है। जिस पर मैंने कोई आपत्ति नहीं की। 

इसी बीच मेरा दुबई जाने के लिए बीजा आ गया। दो माह पहले दुबई से कमा कर आया तो घर का माहौल ठीक नहीं लग रहा था। इसी बीच दो तीन बार प्रेमी युवक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घर में हुई इस घटना से हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन

12 जुलाई को रात करीब नौ बजे प्रेमी के संग मिलकर मेरी पत्नी ने मुझ पर अचानक हमला कर पिटाई शुरू कर दी। मेरा गला दबा दिया। जिससे मैं बुरी तरह चोटिल हो गया। जिसकी तत्काल सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जहां दोनों पक्षकारों को सुबह बुलाया गया। जहां तमाम सभ्रांत लोगो के समझाने पर मामले में दोनो पक्षों में सुलह समझौता करा वापस घर ले आया। समझौते के दो दिन बाद 14 जुलाई को सुबह अपने प्रेमी के संग भाग गई। कोतवाली प्रभारी अरुण दूबे ने बताया कि तहरीर के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें