फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Mon, 30 Jun 2025 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बच्चों की मां के प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला आठ जून को लापता हो गई। महिला के पास दो बच्चे हैं। पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। महिला बच्चों के साथ घर पर रहती थी। महिला के लापता होने के बाद उसके ससुर ने पुरन्दरपुर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पति मुंबई से घर आकर महिला का मोबाइल चेक किया तो उसमें परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का फोटो और कॉल डिटेल मिलने पर महिला के उसके साथ फरार होने का पता चला। ससुर ने आरोप लगाया है कि महिला अपने साथ जेवर और 20 हजार रुपये लेकर लेकर गई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें