फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के बीचे खोले गये मां दुर्गा के नेत्र पट

Sun, 09 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
पूजन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सप्तम कालरात्रि को माता चामुण्डा की वैदिक विधिविधान से पूजन  कर शुभ मुहूर्त में नगर में जगह,जगह स्थापित पंडालों में स्थित माता के नेत्र पट खोल दिए गए। माता के पट खुलते ही पूरा पाण्डाल माता शेरावाली के जयकारों से गूंज गया। भक्त खुशी में झूमते हुए माता की आरती और गुणगान करने लगे। चारों तरफ ढोल नगाड़े आदि बजने लगे। इस मौके पर नगर के दुर्गा मन्दिर परा यजमान रामाशंकर गुप्त द्वारा मां दुर्गा की नेत्र खोले मां दुर्गा की नेत्र खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाना शुरू कर दिया। उनके द्वारा मां सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश व कार्तिके महाराज की भी नेत्र पट खोले। इस दौरान अध्यक्ष सुशील कुमार टिबडेवाल, जयप्रकाश गुप्ता, कैलाश नाथ गुप्ता, रामजतन विश्वकर्मा, अवधेश पांडे, कृष्णमुरारी, द्वारिका नाथ,जयहिन्द, उमाशंकर, सोनू निगम, अमरनाथ, सतीश, चंदन, पवन कुमार सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। उसके अलावा बमबम समिति नहर कालोनी में मां दुर्गा की नेत्र पट डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह व उनकी पत्नी द्वारा खोला गया। इस दौरान अवनीश नरायन, पशुपतिनाथ तिवारी, दिलीप वर्मा, विनोद सिंह, केके शुक्ला, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जब कि हनुमानगढी पर मां दुर्गा की नेत्र पट पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह द्वारा मां दुर्गा की नेत्र पट खोला गया। जब की टेढवा कुटी पर मां दूर्गा की नेत्र पट जिला पंचायत कार्यालय के इंस्पेक्टर शैलेष पटेल व बजेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा खोला गया। इस दौरान वहां के पाण्डाल को बड़े ही सुन्दर ढंग से सजाया गया है। इसी प्रकार मऊपाकड़, हनुमानगढ़ी, शनिचरहिया बाजार, जिला मुख्यालय पर स्थित माता के पाण्डाल को बड़े ही सुन्दर तरीके से बनाकर उसे सजाया गया है। इसी क्रम में पकड़ी, खुटहां, महलगंज, रामपुर, सिन्दुरियां, शिकारपुर, भिटौली, मिठौरा, सेमरा  सहित अन्य क्षेत्रीय स्थानों पर कई जगह माता के पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें