- फरेंदा क्षेत्र के रामनगर में पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के रामनगर में बुधवार की रात में पारिवारिक विवाद में मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें बेटी की मौत हो गई और मां की हालत खराब हो गई थी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मां की हालत सामान्य हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी बालकेश व उनकी पत्नी मीरा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उसी दौरान विवाद को बढ़ता देख बेटी संजना (14) व मां मीरा (45) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद मां-बेटी की हालत खराब होने लगी। स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान बेटी संजना की माैत हाे गई। वहीं मां की हालत सामान्य हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मां-बेटी के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पति-पत्नी का विवाद बना संजना के मौत का वजह
फरेंदा। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने के कारण बेटी संगीता ने जहरीला पदार्थ खा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटी के बाद मां भी बदहवास है। रामनगर निवासी बालकेश की पहली पत्नी की मौत करीब आठ वर्ष पूर्व हो चुकी थी। मीरा उनकी दूसरी पत्नी हैं। मीरा उसी गांव की रहने वाली हैं। जिससे पति संताेष ने पहली शादी की थी। कुछ साल पति के साथ रहने के बाद उसका एक बेटा व एक बेटी संजना थी। दोनों को लेकर बालकेश के साथ रहने लगी। जबकि बालकेश गूंगा व बहरा हैं। बालकेश को पति मानने के बाद उसी के साथ जीवन यापन कर रही थी।
मीरा के बेटे की मौत करीब छह माह पूर्व मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। उसके बाद से परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। बधवार की रात में बेटी संजना की मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। सभी लोग बेटी के मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। जबकि पुलिस पारिवारिक विवाद में बेटी की मौत की घटना को मान रही हैं। पुलिस मां-बाप से पूछताछ भी कर रही है।